Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गुना,संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Aditi News Team

Sat, Nov 26, 2022
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर स्थित गांधी हॉल में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री रामपाल सिंह परमार, विशेष न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार भद्रसेन, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शरद भामकर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश कुमार शर्मा सहित अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पीएलव्ही उपस्थित रहे। साथ ही शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रों के मध्य संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुये छात्र-छात्रों को संविधान के वारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में तहसील विधिक सेवा समिति चांचौडा/राधौगढ/आरोन में भी सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें