Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गुयाना एवं सूरीनाम के राष्ट्रपति और पनामा की विदेश मंत्री पहुँची ह्रदय दृश्यम उत्सव

Aditi News Team

Mon, Jan 9, 2023
संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया स्वागत म.प्र. पर्यटन की लालबाग पैलेस में लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने इंदौर आए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली एवं सूरीनाम के राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी और पनामा की विदेश मंत्री सुश्री एच.ई. जनैना तेवाने मेंकोमो लालबाग में हृदय दृश्यम लोक कला उत्सव पहुँचे। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अतिथियों का पारंपरिक आत्मीय स्वागत किया। अतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदेश की संस्कृति, शिल्पकला एवं साहित्य को जाना। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक श्री विवेक श्रोत्रिय एवं कौशल विभाग के डायरेक्टर श्री मनोज सिंह भी मौजूद रहे।   इंदौर के लालबाग में 12 जनवरी तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और सुरमयी प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। लालबाग पैलेस में ही पर्यटन विभाग द्वारा रिस्पॉन्सिबल मिशन में संस्कृति और वन विभाग और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से 70 प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं, जिनके द्वारा प्रदेश की संस्कृति, शिल्पकला, कला एवं साहित्य को प्रचारित किया जा रहा है। आठ प्रदर्शनी में हस्तशिल्प कला का लाइव डेमो किया गया है, जिसमें आगंतुक माहेश्वरी साड़ी, गोंड पेंटिंग इत्यादि को लाइव बनते देख रहे हैं। स्थानीय व्यंजनों के लिए 15 प्रदर्शनी लगाई गई हैं, जिनमें प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन चूल्हे की रोटी, बाजरे की रोटी, पातालकोट की रसोई इत्यादि का स्वाद आगंतुक ले रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें