Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: चीचली (एन्टीपीसी),सीआईएसएफ महानिरीक्षक ने किया एनटीपीसी का दौरा ,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

Aditi News Team

Thu, Sep 15, 2022
सीआईएसएफ महानिरीक्षक ने किया एनटीपीसी का दौरा ,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा चीचली । सीआईएसएफ महा निरीक्षक मध्य खंड मुख्यालय भिलाई श्री संजय प्रकाश एवं वरिष्ठ कमांडेंट होशंगाबाद ( नर्मदापुरम ) श्री बी के दुबे ने एनटीपीसी गाडरवारा का निरीक्षण दौरा किया । एनटीपीसी में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल सीआईएसएफ के द्वारा महा निरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात सहायक कमांडेंट नरेंद्र सिंह एवं स्पेक्टर सचिन वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ में सुरक्षा इंतजाम शस्त्रशाला अग्नि शाखा का जायजा लिया और इस संबंध में महा निरीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । महा निरीक्षक महोदय के द्वारा संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया । एवं सयंत्र के मुख्य परिचालन के बारे में सयंत्र के जीएम परिचालन श्री प्रबल मंडल जी के द्वारा ब्रीफ किया गया एवं उन्होंने सीआईएसएफ की सुरक्षा एवं अग्निशमन शाखा द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तदुपरांत एनटीपीसी गेस्ट हाउस में मुख्य महा प्रबंधक श्री प्रदिप्त कुमार मिश्रा जीएम श्री बालाजी बी नरारे एचआर जीएम प्रेमलता जी और एजीएम श्री श्याम दगानी से विशेष वार्तालाप हुई । जिसके दौरान सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी परियोजना के परिचालन संबंधी और अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई । तथा सीआईएसएफ महा निरीक्षक के द्वारा एनटीपीसी पावर प्लांट का भ्रमण किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें