Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: चीचली, चित्रकारी में छात्रों ने दिखाए जौहर

Aditi News Team

Sun, Jul 24, 2022
चित्रकारी में छात्रों ने दिखाए जौहर चीचली। विगत शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में सीसीएलई बालसभा गतिविधि अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई गई। इस हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा पर्याप्त मात्रा में वाटर कलर, ब्रश, ड्राइंग शीट छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराई गई थी। विदित हो कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालय के छात्र छात्राओं ने वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई एवं रानी दुर्गावती चार सदनो में विभाजित होकर अपना अपना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी पेंटिंग अवलोकन हेतु तीन कक्ष में रखी गई। जिसका विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम द्वारा अवलोकन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा वीर शिवाजी सदन को विजयी घोषित किया गया। इन गतिविधियों को संचालित करने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना सहयोग प्रदान किया। पुरस्कार वितरण का कार्य विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस मसराम द्वारा एवं मंच संचालन विनीत नामदेव द्वारा किया गया। उक्त गतिविधियां जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन तथा प्रतुल इंदुरख्या प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के निर्देशन में आयोजित की गई।

Tags :

जरूरी खबरें