Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: छत्तीसगढ़ "हमर बेटी हमर मान" अभियान के तहत कोंडागांव पुलिस ने स्कूलों में किया विशेष कार्यक्रम।

Aditi News Team

Sat, Oct 15, 2022
दिनांक 14.10.24 "हमर बेटी हमर मान" अभियान के तहत कोंडागांव पुलिस ने स्कूलों में किया विशेष कार्यक्रम। डीएसपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा सहित पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा स्कूल की बालिकाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने राज्य की बेटियों को सशक्त और सुरक्षित करने के उद्देश्य से 'हमर बेटी- हमर मान' नाम के अभियान की शुरुआत की है। इसी तारतम्य में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं एडिशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले की महिला अधिकारियो द्वारा हाई स्कूल बंजोड़ा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल दही कोंगा में अध्ययनरत बालिकाओं को "हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम के तहत अभियान की जानकारी दी गई। बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ''हमर बेटी- हमर मान'' अभियान का प्रारंभ की है। उप पुलिस अधीक्षक डॉ भुनेश्वरी पैकरा ने अपनी टीम के साथ बंजोड़ा एवं दही कोंगा जाकर स्कूल की बच्चियों को "हमर बेटी- हमर मान" के तहत राज्य की बेटियों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर +91 1800 123 6010 की जानकारी दी गई। जिस पर शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होगी। "हमर बेटी हमर मान" अभियान के तहत महिला पुलिस अफसरों ने बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम के बचाव और उनके अधिकारों पर जानकारियां दी। महिला सुरक्षा हेतु लांच किए गये एप के संबंध में भी स्कूल की बच्चियों को उसके इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षित किया गया। महिला पुलिस टीम ने स्कूल की बच्चियों को अभिव्यक्ति एप की जानकारी भी दी जिसमें पीड़ित महिला द्वारा अपने मोबाइल से अभिव्यक्ति एप में एसओएस बटन दबाने पर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस की सहायता उपलब्ध होगी। साथ ही कोंडागांव जिले में कार्यरत महिला सेल एवं महिला परामर्श केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक श्रीमती अर्चना धुरंधर, संबंधित गांव के आंगनबाड़ी स्वास्थ्य कर्ता, मितानिन एवं स्कूल के शिक्षक व बच्चियां उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें