Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: जबलपुर,अंकुर अभियान को दें गति- कलेक्टर

Aditi News Team

Mon, Jul 25, 2022
अंकुर अभियान को दें गति- कलेक्टर बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि पौधारोपण का यह अच्छा समय है। अत: अंकुर अभियान अंतर्गत पौधारोपण करें। एप डाउनलोड करें और फोटो अपलोड करें। अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण कर अंकुर अभियान को सफल बनाये इसमें सभी की सहभागिता अनिवार्य है। निजी एम्बुलेंस के रेट लिस्ट चस्पा करें- कलेक्टर बैठक में आरटीओ से कहा गया कि अनफिट एम्बुलेंस पर कार्यवाही करें तथा निजी एम्बुलेंस के रेट लिस्ट चस्पा करायें ताकि मरीजों को या उनके परिजनों को भ्रम या असुविधा की स्थिति न रहे। इस दिशा में तत्परता से कार्य करने को कहा गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि खाद्यान्न पर्ची की समस्या न हो, इस दिशा में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। खाद्यान्न पर्ची के लिए यदि अपात्र हैं तो उनके कारण बतायें, साथ ही संबल योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की जांच भी करें। बैठक में रक्तदान करने के संबंध में भी आवश्यक चर्चा कर कलेक्टर ने निर्देश दिये कि रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करें और उन्हें रक्तदान के महत्व समझायें।

Tags :

जरूरी खबरें