Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: जबलपुर,कलेक्टर पहुँचे विराट हॉस्पिस,कैंसर के मरीजों की सेवा को बताया अनुकरणीय.

Aditi News Team

Fri, Oct 7, 2022
जबलपुर,कलेक्टर पहुँचे विराट हॉस्पिस,कैंसर के मरीजों की सेवा को बताया अनुकरणीय. जबलपुर।कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज गुरुवार की शाम लम्हेटाघाट रोड गोपालपुर स्थित विराट हॉस्पिस पहुँचकर यहाँ कैंसर मरीजों की सेवा भाव से की जा रही देखभाल को अनुकरणीय बताया है । उन्होंने यहाँ रह रहे कैंसर मरीजों से बात भी की और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की । इस मौके पर कलेक्टर के साथ विराट हॉस्पिस की संस्थापक साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ अखिलेश गुमास्ता भी मौजूद थे । बता दें कि ब्रम्हर्षि बावरा मिशन द्वारा संचालित विराट हॉस्पिस की स्थापना साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा अपने आधात्मिक गुरु ब्रम्हर्षि विश्वात्मा बावरा जी की प्रेरणा से की गई थी । इस संस्थान में ऐसे कैंसर मरीजों को रखा जाता है, डॉक्टर भी जिनके बचने की उम्मीद छोड़ देते हैं । आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति वाले इन मरीजों को जीवन के अंतिम दौर में यहाँ घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जाता है । बीमारी से लड़ने के लिये उनके आत्मबल को बढाने उन्हें आध्यात्म से जोड़ा जाता है । सभी मरीज सुबह और शाम सामूहिक प्रार्थना में शामिल होते हैं । उनके मनोरंजन के लिये टीव्ही एवं इंडोर गेम्स की व्यवस्था भी यहां की गई है । विराट हॉस्पिस में रहने वाले कैंसर के मरीजों को नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क है । विराट हॉस्पिस में कैंसर मरीजों का उपचार और उनकी देखभाल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टॉफ द्वारा की जाती है ।

Tags :

जरूरी खबरें