Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: जबलपुर,कलेक्टर व एसपी ने किया जल प्लावन क्षेत्रों का दौरा,स्थानीय लोगों से की चर्चा, मौके पर उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Fri, Aug 4, 2023
जबलपुर,कलेक्टर व एसपी ने किया जल प्लावन क्षेत्रों का दौरा,स्थानीय लोगों से की चर्चा, मौके पर उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) तथा पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से. ) ने आज जिले के जलप्लावन वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सबसे पहले आज बिलहरी के पास चैतन्य सिटी का निरीक्षण किया, जहां कल वर्षा के कारण जल भराव जैसी स्थिति निर्मित हुई थी। कलेक्टर एवं एसपी ने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने, लोगों को वर्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। चैतन्य सिटी में निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज व नगर निगम कमिश्नर श्री स्वप्निल वानखेडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।   *कलेक्टर- एसपी ने पनागर स्थित सिंगल दीप का भी किया दौरा*   लगातार तीन दिनों से बारिश होने से हिरन नदी में बाढ़ की स्थिति है। हिरन नदी के तटीय क्षेत्र में बसे सिंगल दीप के पास स्थित अंधुवा- सकरी ग्राम के चार घर बाढ़ से घिरे होने से वहां निवासरत 15 लोग फंसे हुए थे, लोगों का कहना है था कि जल्दी ही बाढ़ का पानी उतर जाएगा, शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ भोजन की व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर श्री सुमन व पुलिस अधीक्षक श्री विद्यार्थी ने यथास्थिति को देखा व थाना प्रभारी पनागर श्री रितेश पांडे को एसडीआरएफ टीम की मदद से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु कहा। निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी पनागर द्वारा बाढ़ के पानी से गिरे 15 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया है। निरीक्षण के दौरान पनागर विधायक श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु, एसडीएम श्री पी के सेनगुप्ता सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें