Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: जबलपुर,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाईन जबलपुर का किया औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Nov 18, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाईन जबलपुर का किया औचक निरीक्षण *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* आज दिनॉक 18-11-2022 को दोपहर 12-30 बजे पुलिस लाईन जबलपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। आपने पुलिस लाईन जबलपुर में आरर्मोरी शाखा में आर्म्स के रख रखाव, साफ सफाई एवं स्टोर शाखा में बलवा ड्रिल सामग्री के रख रखाव का निरीक्षण करते हुये आर्म्स की नियमानुसार साफ सफाई होती रहे एवं ड्रोन कैमरे चालू हालत में हों रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी को निर्देशित किया, तत्पश्चात आपने वाहन शाखा में खडे वाहनों का भी निरीक्षण करते हुये वाहन दुरूस्त हालत में हों, वाहनों के पीए एवं सायरन सिस्टम चालू हालत में हो के सम्बंध में रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी को निर्देशित किया। आपने पुलिस लाईन के कार्यालयीन स्टाफ को स्वच्छता के महत्व को बताते हुये कहा कि कई बार हम छोटी छोटी चीजों को नजरअंदाज करते हैं जिसके चलते साफ सफाई जैसी महत्वपूर्ण चीज भी इग्नोर हो जाती है, जिससे नाना प्रकार की बीमारियॉ फैलती है। अच्छी साफ सफाई रखने से निश्चित ही अधिकारी/कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे, और अच्छी ड्यूटी करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें