Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: जबलपुर,मध्यप्रदेश ग्वालियर श्री डी. साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा की उपस्थिति में ली गयी समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Mon, Oct 17, 2022
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने एवं जिला जबलपुर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन/यातायात प्रबंधन पर प्रधान महालेखाकार( आडिट प्रथम) मध्यप्रदेश ग्वालियर श्री डी. साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा की उपस्थिति में ली गयी समीक्षा बैठक बैठक में प्रधान महालेखाकार( आडिट प्रथम) मध्यप्रदेश ग्वालियर श्री डी. साहू ने कहा रोड इंजीनियरिंग एवं सिटी प्लान को लेकर नहीं चलेंगे तो 10 साल बाद चलना होगा मुश्किल बैठक में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा ने जिला जबलपुर की सुगम यातायात व्यवस्था में बाधक तथ्यों एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के सम्बंध में दी जानकारी   सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने एवं जिला जबलपुर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन/यातायात प्रबंधन समीक्षा पर प्रधान महालेखाकार ( आडिट प्रथम) मध्यप्रदेश ग्वालियर श्री डी. साहू की उपस्थित में आज दिनांक 17.10.2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से. ) की उपस्थिति में पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में बैठक हुई। बैठक में यातयाात पुलिस, नगर निगम, परिवहन विभाग, एम.पी.आर.डी.सी, स्मार्ट सिटी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग एवं अन्य विभागो के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिला जबलपुर की सुगम यातायात व्यवस्था में बाधक तथ्य जैसे सड़क पर अतिक्रमण, पार्किंग समस्या, रोड इंजिनियरिंग, ब्लेक स्पॉट, इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा किये गये कार्यो एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रमों की संक्षेप में जानकारी भी दी गयी। प्रधान महालेखाकार( आडिट प्रथम) मध्यप्रदेश ग्वालियर श्री डी. साहू द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में यातायात प्रंबंधन विषय पर निष्पादन लेखा परीक्षा का कार्य किया जा रहा है। ट्राफिक मैनेजमेंट का कार्य केवल एक विभाग का नही है, यातायात संबंधित समस्त विभाग जैसे- पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एनएचएआई, स्वास्थ विभाग, स्मार्ट सिटी, एम.पी.आर.डी.सी, परिवहन विभाग,शिक्षा विभाग, सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर बेहतर यातायात के लिये कार्य करना नितांत आवश्यक है। शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्यक्रम में यातायात विषय को अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाना चाहिए और आम नागरिकों में यातायात के प्रति अवेयरनेस हेतु उक्त सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर कार्य करना चाहिए। रोड इंजीनियरिंग एवं सिटी प्लान को लेकर नहीं चलेंगे तो 10 साल बाद चलना होगा मुश्किल । उपरोक्त बैठक में उप महालेखाकार श्री जितेन्द्र तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी, सहायक आयुक्त नगर निगम श्री संभव अयाची, आर्थो सर्जन डॅा.संजय जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार, एम.पी.आर.डी.सी ए.जी.एम. श्री अनिल गजभिये, स्मार्ट सिटी डाटा आफीसर श्री अंकुर खरे एवं यातायात थाना प्रभारी उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें