Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: जबलपुर,विजयादशमीं के अवसर पर पुलिस लाईन जबलपुर में किया गया शस्त्र एवं वाहन पूजन

Aditi News Team

Wed, Oct 5, 2022
*विजयादशमीं के अवसर पर पुलिस लाईन जबलपुर में किया गया शस्त्र एवं वाहन पूजन* जबलपुर।बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर परंपरागत् आज दिनॉक 5-10-2022 को प्रातः 11 बजे विजय दशमी के अवसर पर पुलिस लाईन जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.एस. परिहार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलेैयाराजा टी. द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, की उपस्थिति में शस्त्र एवं वाहनों की पूजा की गयी। पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी ने हर्ष फायर किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.एस. परिहार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलेैयाराजा टी. ने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ संस्कारधानी वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, रक्षित निरीक्षक श्री सौरव तिवारी, एवं पुलिस लाईन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें