Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: जबलपुर,सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में पीड़ित व उनके उत्तराधिकारी को त्वरित क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि दिलाये जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
*सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में पीड़ित व उनके उत्तराधिकारी को त्वरित क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि दिलाये जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन*   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में पीड़ित व उनके उत्तराधिकारी को त्वरित क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि मिल सके, इस हेतु आज दिनांक 14.12.2022 को कल्चुरी होटल में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री नवीन कुमार सक्सेना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला जबलपुर एवं विशिष्ट अतिथि माननीय श्री रविन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जिला जबलपुर तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा दीप प्रज्जलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। तदोपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर एवं यातायात श्री प्रदीप शेन्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल जबलपुर द्वारा माननीय मुख्य अतिथि एवं माननीय विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। इसके उपरांत माननीय मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में विवेचना एवं मुआवजा राशि समय पर दिलाये जाने के सम्बंध में पावर प्वाईट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें