Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 10 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

Aditi News Team

Thu, Aug 31, 2023
जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 10 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई आज दिनॉक 31-08-2023 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुशील चौहान, उप निरीक्षक (अ) श्री जागेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव पु.म.नि. कार्यालय, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री अनंत कुमार दुबे थाना पनागर, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री कौशल प्रसाद दुबे थाना खितौला, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री बृजकिशोर तिवारी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजनारायण दुबे थाना यातायात घमापुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार कोल थाना यातायात गढा, प्रधान आरक्षक श्री उत्तम कुमार बेन पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री मुन्ना लाल पटेल पुलिस लाईन, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री शरद कुमार ठाकुर थाना ग्वारीघाट को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मातथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी कीे 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही । आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें