Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: जिले में अब तक 191.8 मिमी वर्षा दर्ज

Aditi News Team

Tue, Jun 27, 2023
जिले में अब तक 191.8 मिमी वर्षा दर्ज नरसिंहपुर, 27 जून 2023. नरसिंहपुर जिले में एक जून से 27 जून तक की अवधि में औसत रूप से कुल 191.8 मिमी अर्थात 7.5 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 27 जून की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 139.6 मिमी वर्षा अर्थात 5.49 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 192 मिमी, गाडरवारा में 160 मिमी, गोटेगांव में 62 मिमी, करेली में 135 मिमी और तेंदूखेड़ा में 149 मिमी वर्षा आंकी गई है। अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जून तक तहसील नरसिंहपुर में 208 मिमी, गाडरवारा में 245 मिमी, गोटेगांव में 111 मिमी, करेली में 159 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 236 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 73.60 मिमी अर्थात 2.90 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 64 मिमी, गाडरवारा में 38 मिमी, गोटेगांव में 111 मिमी, करेली में 47 और तेन्दूखेड़ा में 108 मिमी वर्षा हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें