Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: तूमड़ा में विदाई कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Sun, Jul 3, 2022
तूमड़ा में विदाई कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूमड़ा में शासकीय प्राथमिक कन्या शाला से शासकीय सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुई सहायक अध्यापक श्रीमति विमला भलावी एवं ग्राम सिरसिरी की प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत का साईखेड़ा सीएम राईज विद्यालय में चयन उपरांत पदस्थापना होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र की पूजन अर्चना की गई तदोपरांत शिक्षको ने उपहार देकर विमला भलावी एवं भानु राजपूत का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सोनी ने की। कार्यक्रम का संचालन पवन राजौरिया ने किया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य कैलाश पटैल, रेवती रमन पटैल, अनिल शर्मा, पोहुप सिंह पटैल,हल्केवीर पटैल, मनीष पटैल, ओमपाल सिंह, संजेश पूरी,देवेंद्र सैदाम आराधना श्रीवास्तव, ज्योति राजपूत, कविता राजपूत, सोनम पटैल , विनीता खेमरिया , वर्षा गुमास्ता, अर्चना श्रीवास्तव , सुमेश्वरी डोंगरे, विनीता शर्मा,,सुधा शर्मा सुमन सोनी,श्वेता सोनी, गौरी डेहरिया, किरण धुर्वे आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें