Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: दिव्यांगजन की कमजोरियाँ नहीं, प्रतिभा को पहचानना हमारी जिम्मेदारी: राज्यपाल

Aditi News Team

Sun, Jan 8, 2023
दिव्यांगजन की कमजोरियाँ नहीं, प्रतिभा को पहचानना हमारी जिम्मेदारी: राज्यपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का किया शुभारम्भ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि समाज, परिवार और हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिव्यांगजन की कमजोरियों को नहीं, उनकी प्रतिभा को पहचाने और उसे निखारने एवं उनकी ऊर्जा को नई दिशा देने में सहयोग करें। राज्यपाल स्वयंसेवी संस्था आरूषि द्वारा आयोजित 17वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झण्डी दिखा कर रैली का शुभारम्भ किया।   राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रफ्तार से नहीं बल्कि नियंत्रित गति और सही रास्ते पर चलकर ही मंजिल पर पहुँचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति लोगों के दृष्टिकोण में बदलाव लाना तथा उन्हें समाज की मुख्य-धारा से जोड़ना ज़रूरी है। सामाजिक भागीदारी के साथ दिव्यांगजन को बेहतर जीवन देने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में संस्था का योगदान सराहनीय है। संस्था से सिर्फ युवा वालंटियर ही नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के विख्यात लेखक, संगीतकार एवं कलाकार भी जुड़े हैं। राज्यपाल ने समाज के सभी नागरिकों से कहा कि जो भी काम करें, उन्हें करते हुए अपने दिव्यांग भाई-बहनों की समस्याओं को समझें और उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में आरूषि के सचिव श्री अनिल मुदगल एवं अन्य आयोजक उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें