Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यकम आयोजित 

Aditi News Team

Fri, Jan 13, 2023
नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यकम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पार्षद आनंद जी दुबे एवं सुरेंद्र गुर्जर विद्यालय में उपस्थित रहे । सभी ने छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया । इस अवसर पर श्री मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए सूर्य नमस्कार के फायदे बताए एवं अपने दैनिक क्रियाओं में सूर्य नमस्कार को शामिल करने की बात कही। इस मौके पर तीनों अतिथियों का विद्यालय के शिक्षकों ने फूल माला से स्वागत किया । अतिथियों ने विद्यालय की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन दिया । विद्यालय के प्राचार्य के के वर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें