Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: नरसिंहपुर,जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए मात्र 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Aditi News Team

Wed, Jun 15, 2022
14 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए मात्र 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिले में मंगलवार 14 जून को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में एक एवं नगर पालिका परिषद गोटेगांव में एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। 14 जून को जिले के शेष 6 नगरीय निकायों गाडरवारा, करेली, तेंदूखेड़ा, चीचली, सांईखेड़ा व सालीचौका (बाबईकलां) में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया गया। इस तरह 14 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए कुल दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले की नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में पार्षद के 28 पद, नगर पालिका परिषद गाडरवारा में पार्षद के 24 पद, नगर पालिका परिषद गोटेगांव में पार्षद के 15 पद, नगर पालिका परिषद करेली में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद तेंदूखेड़ा में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद चीचली में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद सांईखेड़ा में पार्षद के 15 पद और नगर परिषद सालीचौका (बाबईकलां) में पार्षद के 15 पद के लिए निर्वाचन होना है। इस तरह जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद के कुल 142 पदों के लिए चुनाव होना है।

Tags :

जरूरी खबरें