Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने थाना गोटेगांव अंतर्गत ग्राम वगासपुर एवं श्रीनगर का किया दौरा

Aditi News Team

Sun, Aug 13, 2023
रिपोर्टर -संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने थाना गोटेगांव अंतर्गत ग्राम वगासपुर एवं श्रीनगर का किया दौरा, आगामी चुनाव को दृटिगत रखते हुए विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण कर जन चौपाल लगाकर क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा, किया गया क्षेत्र का भ्रमण।* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2023 को आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एवं सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत थाना गोटेगांव अंतर्गत ग्राम वगासपुर एवं श्रीनगर का दौरा कर विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने के उपरान्त जन चौपाल लगाकर स्थानीय गणमान्य नागरिकों से रूबरू होकर चर्चा की। जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी एवं सूचनाओं का आदान प्रदान कर स्थानीय लोगों से पुलिस की कार्यशैली के संबंध में जानकारी की गयी साथ ही शिकायतें भी सुनी एवं थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी रहे मैजूद :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के गोटेगांव थाना अंतर्गत भ्रमण एवं जनचौपाल के दौरान एसडीओपी भावना मरावी, थाना प्रभारी गोटेगांव निरीक्षक सुभाष चंद्र बघेल एवं बडी संख्या में गाणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें