Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 14 लाख मूल्य के 90 गुम मोबाईल तलाशकर धारकों को सौपे गए

Aditi News Team

Mon, Aug 14, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 14 लाख मूल्य के 90 गुम मोबाईल तलाशकर धारकों को सौपे गए उनके मोबाईल। ऑनलाईन ठगी के मामले में 25 आवेदकों के 27 लाख रूपये खातों में कराए गए वापस। उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होनें के प्राप्त आवेदनों एवं सूचना पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देशन में साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 14 लाख कीमत के 90 गुम मोबाईल वरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से वरामद किया गया है। उक्त मोबाईल की वरामदगी हेतु भी विशेष टीमों का गठन किया गया था। उक्त सभी वरामद 90 मोबाईलों को आज दिनांक 14.08.2023 को पुलिस अमित कुमार द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे गये है। मोबाईल धारको द्वारा उनके गुम मोबाईल वापस मिलनें पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गयी है। ऑनलाईन ठगी के मामलों में 25 आवेदकों के 27 लाख रूपये कराए गए वापस :-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के समक्ष जिला अर्तगत ऑनलाईन ठगी कर आवेदकों के बैंक खातों से पैसे निकालने की शिकायतें प्राप्त होने पर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर सेल की विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित ठीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से पतासाजी कर 25 आवेदकों के 27 लाख रूपये उनके खातों में वापस कराने में सफलता प्राप्त हुयी है। गुम मोबाईल की पतासाजी में मुख्य भूमिका :- साईबर सेल में पदस्थ आरक्षक धारा सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, महिला आरक्षक सुप्रिया गोहिया, आरक्षक अभिषेक सूर्यवंशी, नीरज डेहरिया की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर सेल, नरसिंहपुर के सभी उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करनें की घोषणा की है।

Tags :

जरूरी खबरें