Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना स्टेशनगंज अंतर्गत, ग्राम रोसरा एवं मगरधा में जन-चौपाल लगाकर क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा

Aditi News Team

Tue, Aug 22, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना स्टेशनगंज अंतर्गत, ग्राम रोसरा एवं मगरधा में जन-चौपाल लगाकर क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया मतदान केन्द्रों का भ्रमण। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों एवं मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को थाना स्टेशनगंज अंतर्गत, ग्राम रोसरा एवं मगरधा भ्रमण कर किया गया है। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं :- पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम रोसरा एवं मगरधा में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जन चौपाल लगाकर स्थानीय गणमान्य नागरिकों से रूबरू होकर चर्चा की। जन चौपाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी एवं सूचनाओं का आदान प्रदान कर स्थानीय लोगों से पुलिस की कार्यशैली के संबंध में जानकारी की गयी साथ ही शिकायतें भी सुनी एवं थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी रहे मैजूद :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा स्टेशनगंज थाना अंतर्गत भ्रमण एवं जनचौपाल के दौरान थाना स्टेशनगंज निरीक्षक जितेन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-याथ बडी संख्या में गाणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें