Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की ओर से रक्षाबंधन पर्व की जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, आमजनों को सुरक्षा को लेकर पुलिस की रहेगी चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था, शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

Aditi News Team

Tue, Aug 29, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की ओर से रक्षाबंधन पर्व की जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, आमजनों को सुरक्षा को लेकर पुलिस की रहेगी चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था, शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर। https://youtu.be/mUL3akD-lnE?si=KoH8XAZUVW5QMkDN उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। त्यौहार को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाकेबंदी कर लगातार चैकिंग की जा रही है एवं जिले के विभिन्न होटल, ढाबा, धर्मशाला, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर सर्चिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका रिकार्ड संधारित किया जा रहा है। शरारती तत्वों पर नजर रखने हेतु सादी वर्दी में तैनात रहेगें पुलिस कर्मचारी, की जावेगी सख्त कार्यवाही :- रक्षाबंधन का त्योहार पर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए जाती हैं, जिससे विभिन्न रोडों पर अत्याधिक ट्राफिक रहता है इसके लिए पुलिस प्रशासन हाइवे एवं मुख्य सडकों पर जगह-जगह कर्मचारियों को डियूटी पर तैनात किया गया है जिससे यातायात में किसी भी प्रकार बाधा उत्पन्न न हो सके। त्योहार के दिन हुड़दंग एवं छेडछाड करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा इस हेतु बाजारों एवं अन्य भीडभाड वाले क्षेत्रों में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शरारती तत्वों पर नजर रखने हेतु सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी लगाए गए है जो उन पर पैनी नजर रखेगें। रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए निकाली गयी जागरूकता रैली :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आज यातायात पुलिस द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें श्री नर्सिंग पब्लिक स्कूल, पीजी कॉलेज, यातायात मित्र एवं यातायात पुलिस सभी के द्वारा एक जागरूकता संदेश दिया गया "रक्षाबंधन तभी मनाएंगे, भैया जब हेलमेट लगाएंगे" जागरूकता रैली सुभाष चौक से शुरू होकर सिंहपुर तिराहा राम मंदिर सुनका तिराहा सांकल तिराहा अष्टांग चिकित्सालय इतवारा बाजार होते हुए जब वापस सुभाष चौक पर पहुंची और लोगो द्वारा जब स्कूली बच्चों के हाथो में बैनर के स्लोगन को पढ़ा तो कही न कही लोगो को हेलमेट के प्रति जागरूकता उनके चेहरे में दिख रही थी। साथ ही साथ स्कूली बच्चों द्वारा हेलमेट लगाने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। जागरूकता रैली द्वारा बाजार क्षेत्र में लगी दुकानों में जो महिलाएं थी उनको भी बताया गया की इस बार राखी का त्योहार अपने भाई को हेलमेट पहनाकर ही मनाएं। अंत में सभी को हमेशा हेलमेट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

Tags :

जरूरी खबरें