Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर,महर्षि श्री अरविंद घोष के 150 वें जन्म वर्ष पर हुआ व्याख्यानमाला का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Aug 21, 2022
महर्षि श्री अरविंद घोष के 150 वें जन्म वर्ष पर हुआ व्याख्यानमाला का आयोजन नरसिंहपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दार्शनिक एवं योगी महर्षि श्री अरविंद घोष के 150 वें जन्म वर्ष पर सार्धशती समारोह के अवसर पर "महर्षि श्री अरविंद का जीवन, आध्यात्म व राष्ट्रीयता" विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन नरसिंहपुर में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जव‍लन से किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद डॉ. जितेन्द्र जामदार ने बताया कि महर्षि श्री अरविंद घोष के 150 वें जन्म वर्ष पर पूरे प्रदेश में जिला एवं संभाग स्तर पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि श्री अरविंद युग दृष्टा योगी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने देश में पूर्ण स्वराज के लिए शंखनाद किया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरक एवं अनुकरणीय है। राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में महर्षि अरविंद का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक मेधा शक्ति के बल पर पूरी दुनिया में भारत की महान आध्यात्मिक शक्ति और विश्व शांति का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के आधार स्तंभ माने जाने वाले महापुरूषों के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जन अभियान परिषद को बधाई दी। विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने कहा कि महर्षि अरविंद का जीवन राष्ट्रीयता का पर्याय है, जो भारतीयता को सुदृढ़ता प्रदान करने वाला है। ऐसे आयोजन के लिए उन्होंने जन अभियान परिषद को शुभकामनायें दी। जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद श्री जय नारायण शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रतीक दुबे एवं आभार प्रदर्शन माधवी पाठक ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका नरसिंहपुर के अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, श्री विनोद नेमा, ग्राम प्रस्फुटन समितियों व नवांकुर संस्थाओं के सदस्य और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान इस दौरान जिले में सामाजिक सरोकार के कार्यों, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, पौधरोपण और कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास से संबंधित विद्यार्थी और सामाजिक व धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. जामदार ने जिला समन्वयक जन अभियान परिषद और विकासखंड के संयोजकों को भी सम्मानित किया। जिले में अब तक 834.8 मिमी वर्षा दर्ज नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 21 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 834.8 मिमी अर्थात 32.86 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 21 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 66.6 मिमी अर्थात 2.62 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 65 मिमी, गाडरवारा में 68 मिमी, गोटेगांव में 44 मिमी, करेली में 120 मिमी और तेंदूखेड़ा में 36 मिमी वर्षा आंकी गई है। अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अगस्त तक तहसील नरसिंहपुर में 758 मिमी, गाडरवारा में 977 मिमी, गोटेगांव में 731 मिमी, करेली में 948 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 760 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 693 मिमी अर्थात 27.28 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 657 मिमी, गाडरवारा में 735 मिमी, गोटेगांव में 537 मिमी, करेली में 596 और तेन्दूखेड़ा में 940 मिमी वर्षा हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें