Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर,राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Aug 3, 2022
नृसिंहपुर ।राज्य  शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर को अपनी प्रमुख मांगों तथा राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग 2018 में कार्यरत शिक्षक संवर्ग जिनकी प्रथम नियुक्ति 1998 है को जुलाई 2022 में 24 वर्षीय सेवा पूर्ण करने पर द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ एवम शिक्षक संवर्ग जिनकी प्रथम नियुक्ति 2006 है को जुलाई 2018 में 12 वर्षीय सेवा पूर्ण करने पर प्रथम कृमोन्नति का लाभ प्रदाय किए जाने व अध्यापक संवर्ग के अध्यापकों जिनकी आज पर्यंत राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग 2018 में नियुक्ति नही हुई है को अविलंब नियुक्ति प्रदान किए जाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों को लंबित निर्वाचन भत्ता भी प्रदाय कराने हेतु आग्रह किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विल्सन मैडम ने शीघ्र ही राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग की सेवा शर्तों व राजपत्र का अवलोकन कर नियमानुसार संकुल स्तर से क्रमोन्नति प्रस्ताव बुलाने एवम राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग 2018 में नियुक्ति से वंचित शेष सभी प्रकरण भी यथाशीघ्र निराकृत करने आश्वस्त किया। उक्त अवसर संघ के जिलाध्यक्ष अजीत जाट, पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र जाट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष नामदेव, ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंहपुर विवेक मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष गोटेगांव रघुवीर पटेल, संजय पाराशर, बी एन पांडे, देवेन्द्र बड़कुर, यशवंत नामदेव, अमित बजाज, मो. सलीम, गोठल सिंह पटेल, विक्रम शर्मा, भगवत साहू, ब्रजेश पाराशर, सीताराम पटेल, गोपाल पटेल, राकेश श्रीवास, राजेंद्र चौहान, अजीत घोषी, राजेंद्र विश्वकर्मा, नरेश मेहरा, श्यामलाल बकोड़िया, लखनलाल चौधरी, अनूप चौधरी, बरेलाल पाली, काशीराम पटेल, प्रकाश पटेल, नगेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश लोधी, बाबूलाल पटेल, महेंद्र पटेल, सेवकराम पटेल, वीरेंद्र रामटेके, राजेश विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विनायक सोनी, महिला मोर्चा से श्रीमती सुमित्रा ठाकुर, देवका सिलावट, संगीता रानी मुंडू, सुषमा वर्मा, वर्षा विश्वकर्मा, कमला उदेनिया सहित सैकड़ों शिक्षक/अध्यापक साथी उपस्थित रहे..!!

Tags :

जरूरी खबरें