Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: नरसिंहपुर"हर घर तिरंगा" अभियान अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

Aditi News Team

Sat, Aug 12, 2023
नरसिंहपुर"हर घर तिरंगा" अभियान अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, नगर रक्षा समिति सदस्य एवं यातायात मित्र हुए रैली में शामिल।   उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना, जनसामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। 👉 *हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता हेतु किया गया रैली का आयोजन :-* पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर आज जिले की यातायात पुलिस, नगर रक्षा समिति सदस्य एवं यातायात मित्रों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता हेतु तिरंगे की आन-बान-शान की थीम पर बाईक जागरूता रैली का आयोजन किया गया, रैली नरसिंहपुर नगर के मुशरान पार्क चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में समाप्त हुयी। जागरूकता वाहन रैली में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक जितेन्द्र गढेवाल, सूबेदार पुष्पराज यादव सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी, नगर रक्षा समिति सदस्य एवं यातायात मित्र शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें