Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: नरसिंहपुर आगामी चुनाव को दृटिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा किया जा रहा लगातार ग्रामों एवं मतदान केंद्रो का भ्रमण,

Aditi News Team

Fri, Aug 18, 2023
नरसिंहपुर आगामी चुनाव को दृटिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा किया जा रहा लगातार ग्रामों एवं मतदान केंद्रो का भ्रमण, थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम उमरिया एवं रामपिपरिया में चौपाल लगाकर क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों एवं मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 18 अगस्त 2023 को थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम उमरिया एवं रामपिपरिया का भ्रमण कर किया गया है। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं :-पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम उमरिया एवं रामपिपरिया में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जन चौपाल लगाकर स्थानीय गणमान्य नागरिकों से रूबरू होकर चर्चा की। जन चौपाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी एवं सूचनाओं का आदान प्रदान कर स्थानीय लोगों से पुलिस की कार्यशैली के संबंध में जानकारी की गयी साथ ही शिकायतें भी सुनी एवं थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी रहे मैजूद :-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कोतवाली थाना अंतर्गत भ्रमण एवं जनचौपाल के दौरान एसडीओपी मोनिका तिवारी, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक अनिल तिवारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-याथ बडी संख्या में गाणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें