Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: नरसिंहपुर ,कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण,बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्‍थानों पर किया जा रहा है शिफ्ट,बचाव दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 239 बाढ़ प्रभावितों का किया रेस्क्यू

Aditi News Team

Wed, Jun 28, 2023
जिले में राहत एवं बचाव का कार्य लगातार जारी बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्‍थानों पर किया जा रहा है शिफ्ट नरसिंहपुर। जिले में पिछले 24 घंटे में हुई अतिवृष्टि से जलभराव/ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों के बचाव एवं राहत का कार्य लगातार जारी है। बचाव दल द्वारा बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्‍थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों को भोजन- पानी और रहने की समुचित व्‍यवस्‍था राहत शिविरों/ सुरक्षित स्‍थानों पर की जा रही है। कलेक्‍टर सुश्री ऋजु बाफना राहत एवं बचाव कार्य की लगातार मॉनीटरिंग कर रही हैं। कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना ने जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण जल भराव/ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने नरसिंहपुर एवं करेली में बनाये गये राहत कैंपों का अवलोकन किया। कलेक्टर सुश्री बाफ़ना ने निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। यहाँ रुके लोगों को रहने खाने के समुचित इंतज़ाम किए जायें। अतिवृष्टि से हुई क्षति का सर्वे कर तत्‍परता से राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। बचाव दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 239 बाढ़ प्रभावितों का किया रेस्क्यू जिले में बचाव दलों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 239 बाढ़ प्रभावितों का रेस्क्यू बचाव दलों द्वारा किया गया है। जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत कोसमखेड़ा के ग्राम जल्लापुर के 23, ग्राम पंचायत गोबरगांव के 18, ग्राम पंचायत आमगांवबड़ा के 104, ग्राम पंचायत तिंसरा के 52 एवं ग्राम पंचायत जौहरिया के 4 ग्रामीणों को और जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरधा के 18 एवं रोसरा के 20 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में ठहराया गया है। बाढ़ प्रभावितों के भोजन- पानी की व्यवस्था राहत शिविरों में की गई है। जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत ग्राम पंचायत करपगांव के 45 ग्रामीणों एवं खमरिया के 18 ग्रामीणों को अतिवृष्टि के कारण जल भराव क्षेत्रों से राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें