Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Dec 29, 2022
कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका और ग्राम बसुरिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, ओपीडी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका के लेबर रूम, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, ओपीडी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इसके बाद ग्राम बसुरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसूति महिलाओं, बच्चों, किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष एएनएम से हीमोग्लोबिन की जांच कराकर दिखाने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन से उपलब्ध कराये गये हीमोग्लोबिन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं से ग्राम की प्रसूति महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को एनीमिया रोग से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये और इस पर तत्परता से कार्य करने की हिदायत दी।

Tags :

जरूरी खबरें