Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने पिपरहा में चिनकी- बोरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना का किया स्थल निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Nov 26, 2022
कलेक्टर ने पिपरहा में चिनकी- बोरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना का किया स्थल निरीक्षण नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने चिनकी- बोरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना का ग्राम पिपरहा में शनिवार को स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मैप का अवलोकन कर प्रस्तावित परियोजना के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने राजस्व संबंधी बिंदुओं के निराकरण और ड्रोन सर्वे कराने के निर्दे‍श दिये। उन्होंने फौती, नामांतरण, नक्शा तरमीम आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत चिनकी- बोरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस परियोजना में नर्मदा नदी पर बराजों का निर्माण कराया जायेगा। इससे नरसिंहपुर जिले की 41 हजार 100 हेक्टर भूमि, रायसेन जिले की 70 हजार 635 हेक्टर भूमि एवं नर्मदापुरम जिले की 20 हजार 190 हेक्टर भूमि में दाबयुक्त सूक्ष्म पाइप प्रणाली द्वारा सिंचाई सुविधा विकसित की जानी है। संयुक्त परियोजना में प्रत्येक बराज से 25 मेगावाट न्यूनतम स्थापित क्षमता के विद्युत गृह का निर्माण कराया जाना भी प्रस्तावित है। परियोजना की कुल लागत 5839.32 करोड़ रूपये है। परियोजना के निर्माण कार्य करने के लिए मेसर्स आरव्हीआरपीपीएल हैदराबाद द्वारा अनुबंध किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें