Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार, कलेक्टर ने किया मूंग खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Aug 31, 2022
कलेक्टर ने किया मूंग खरीदी केन्द्र का निरीक्षण नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने करेली विकासखंड के ग्राम कठौतिया के सेंट्रल वेयर हाऊस में बनाये गये मूंग खरीदी केन्द्र का बुधवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का मुआयना किया। कलेक्टर ने मूंग बेचने के लिए आये किसानों से चर्चा की और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने किसानों को एसएमएस करने की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मूंग खरीदी की सभी व्यवस्थायें अच्छी रहें, किसानों को कोई असुविधा नहीं हो। कलेक्टर ने अपने सामने मूंग की तौल करवाई। उन्होंने कहा कि निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता की मूंग खरीदी सुनिश्चित की जाये। श्री सिंह ने नमी मापक यंत्र से उपार्जित मूंग को चैक करवाया। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर किसानों के पंजीयन और उनसे मूंग खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उपार्जित मूंग की बोरी पर टैग लगाने और उस पर स्पष्ट जानकारी अंकित होने के बारे में पूछा। कलेक्टर ने की कृषकों से चर्चा,प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ग्राम पंचायत बटेसरा के कृषक श्री रविशंकर रजक के खेतों में जाकर उनसे चर्चा की। श्री रविशंकर रजक ने अपने खेतों में गन्ना, धान की फसल लगाई है। उक्त जानकारी उन्होंने कलेक्टर श्री सिंह को दी। कृषक श्री रजक ने बताया कि वर्ष 2013 से प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं। फसल अवशेष को वे जलाते नहीं हैं। फसलों के उत्पादन एवं मृदा की उर्वरता को बनाये रखने के लिए कृषक श्री रजक ने अपने खेतों में कनई भी लगाई है। कनई एक प्रकार का पौधा होता है, जो मृदा में नाईट्रोजन फिक्सेशन का कार्य करता है। श्री रजक द्वारा क्षेत्र के अन्य कृषकों का समूह भी बनाया गया है, जिसमें वे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा कृषक श्री रजक प्राकृतिक खेती के द्वारा गुड़ का भी निर्माण करते हैं। यह बगैर किसी कैमिकल के तैयार किया जाता है। इसका स्वाद बहुत बढ़िया होता है। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने गुड़ भी चखा। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी डॉ. आरएन पटैल व अन्य अधिकारी मौजूद थे। रेत के अवैध परिवहन पर 3 ट्रेक्टर- ट्राली व एक ऑटो रिक्शा जप्त नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 30 अगस्त को गाडरवारा तहसील क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 3 ट्रेक्टर- ट्राली एवं एक ऑटो रिक्शा को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में संबंधित थाने में रखा गया है। इन वाहनों के विरूद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। इस सिलसिले में ट्रेक्टर- ट्राली क्रमांक एमपी 38 एए 9497, एमपी 49 एबी 0531 एवं एमपी 40 एबी 3323 को तीन- तीन घनमीटर रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त किया गया है। इसी तरह दो घनमीटर रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 49 के 0313 को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें