Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: नरसिंहपुर जिले के समाचार

Aditi News Team

Sun, Jul 3, 2022
"नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022"मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित सिंह के निर्देशन एवं रिटर्निग ऑफिसर करेली के मार्गदर्शन में करेली के नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता- सेंस अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। श्री सत्य प्रकाश त्यागी सेंस प्लान नोडल करेली ने मतदाता जागरूकता रैली में बताया कि निर्वाचन में मतदान के लिए महिलाओं की भागीदारी स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। महिला बाल विकास विभाग एवं नगरपालिका अमले द्वारा संयुक्त रैली निकाली। सेंस सहप्रभारी श्रीमती सुषमा वर्मा, श्रीमती काजल सेवईवार ने कहा कि मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। "नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022" मतदाता जागरूकता का रंगोली बनाकर दिया संदेश नरसिंहपुर।नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के तहत मतदाता जागरूकता- सेंस कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय निकाय नरसिंहपुर में "मेरा वोट- मेरा भविष्य", सारे काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो" का संदेश देते हुए नगर के महत्वपूर्ण चौराहे- तिराहे समुदाय व सामाजिक प्रतिष्ठानों में रंगोली बनाकर संदेश दिया। मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए आगामी 6 जुलाई को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं को मतदान का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर मप्र जन अभियान परिषद, सीएमसीएलडीपी के छात्र- छात्राओं व अन्य नागरिक मौजूद थे। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन नरसिंहपुर। खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक जून से 30 जून तक जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में 1904 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को खेल को जीवन में उपयोगिता तथा खेलों के आगे अवसर के संबंध में प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षकों को ट्रेकसूट प्रदान किये गये। स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में 30 जून को आयोजित समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, पूर्व संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री संतोष सिंह राजपूत की मौजूदगी में किया गया। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप रावत ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिले के संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, अधिकारी- कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें