Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: नरसिंहपुर, जिले में अब तक 621 मिमी वर्षा दर्ज

Aditi News Team

Sun, Jul 23, 2023
जिले में अब तक 621 मिमी वर्षा दर्ज नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 22 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 621 मिमी अर्थात 24.44 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 22 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 42 मिमी, गाडरवारा में 9 मिमी, गोटेगांव में 2 मिमी, करेली में 55 मिमी और तेंदूखेड़ा में 17 मिमी वर्षा आंकी गई है।   अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 714 मिमी, गाडरवारा में 653 मिमी, गोटेगांव में 444 मिमी, करेली में 734 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 560 मिमी वर्षा आंकी गई है।   इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 377.60 मिमी अर्थात 14.87 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 366 मिमी, गाडरवारा में 352 मिमी, गोटेगांव में 376 मिमी, करेली में 429 और तेन्दूखेड़ा में 365 मिमी वर्षा हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें