Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: नरसिंहपुर जिले में गोटेगांव नगर पालिका ने गब्बरसिंह के लगाए पोस्टर

Aditi News Team

Sat, Aug 5, 2023
गोटेगांव नगर पालिका ने गब्बरसिंह के लगाए पोस्टर नरसिंहपुर। गोटेगांव स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा भारत के प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगर नगर गांव गांव को स्वच्छ व विकासशील बनाने के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रेरित किया जा रहा हैकि अपने नगर को स्वच्छ साफ और सुंदर बनाए ताकि आने वाली बड़ी बीमारियों से भी बचा जा सके इसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद ने एक पहल कर शोले फिल्म के किरदारों के पोस्टरों को संपूर्ण नगर में लगवा कर नगर वासियों से अपने नगर को स्वच्छ साफ सुंदर बनाने हेतु अपील की है इन पोस्टरों में परिषद ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए शोले फिल्म के डायलॉगों को उल्लेखित कर दर्शाया हैकि जमाने में मशहूर डाकू गब्बरसिंह जो अपने साथी सांभा से कहता है "अरे ओ सांभा कितना चालान रखे हैं नगर पालिका गंदगी फैलाने पर, तब सांभा कहता है सरदार पूरे एक हजार रुपए का जुर्माना रखा है सरदार तब गब्बर सिंह कहता हैकि बुहुताई ज्यादा है अब गंदगी नाही फैलाना है,नगरपालिका परिषद द्वारा नगर को गंदगी के बचाव हेतु शोले फिल्म के किरदारों के माध्यम से नगर वासियों को गंदगी न फैलाने का संदेश देने के लिए शहर भर में फ्लेक्स लगाकर जागरूक करने का प्रयास करने के साथ ही शहर वासियों से अपने शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की जा रही है अगर इसके बावजूद भी कोई भी व्यक्ति गंदगी फैलाते हुए पाया गया तो पोस्टरों में निर्धारित किया गया चालान देने का जिम्मेदार स्वयं होगा ।

Tags :

जरूरी खबरें