Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर, जैवविविधता क्विज का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Tue, Oct 4, 2022
जैवविविधता क्विज का हुआ आयोजन नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज का‍ जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर श्री रोहित सिंह की मौजूदगी में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के तत्वावधान में वन मंडल नरसिंहपुर द्वारा किया गया। क्विज में जिले के 42 स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें तीन सदस्य दल के रूप में प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किये। कलेक्टर ने जैवविविधता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वनस्पति का अपना महत्व है। उन्होंने गुरू शिष्य की परम्परा की रोचक कहानी से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी श्री पीडी ग्रेबयाल, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री शर्मा, श्री अशोक उदेनिया, श्री प्रशांत पटेरिया, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन उप वनमंडल अधिकारी गोटेगांव श्री पीके खत्री ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें