Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर, दो दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्न

Aditi News Team

Sat, Sep 24, 2022
दो दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्न नरसिंहपुर। समृद्धि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित नवांकुर संस्थाओं की क्षमतावृद्धि हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के शुभारंभ सत्र में अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनन्त दुबे जी,पर्यावरणविद व नाशामुक्ति अभियान के संभागीय संयोजक तथा ई.सुनील कोठारी जी"राष्ट्रीय मंत्री"भारत विकास परिषद का आतिथ्य प्राप्त हुआ। द्वितीय सत्र में दिनांक 22 को दिए गए विकासखण्ड वार समूह कार्य-जैसे प्रस्फुटन योजना,नवांकुर योजना,सृजन,संमुदायिक सहभागिता से कार्य,मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवम नेत्रेत्व विकास इत्यादि की समूह द्वारा प्रस्तृतीकरण किया गया प्रशिक्षण के तृतीय सत्र में जनपद पंचायत की सामाजिक अंकेक्षण की समन्वय नाहिद शेख द्वारा सामाजिक अंकेक्षण पर प्रेजेंटेशन दिया गया। चतुर्थ सत्र में प्रशिक्षण में दस्तावेजीकरण प्रजेंटेशन स्रोत व्यक्ति के रूप में विकासखण्ड समन्वयक चीचली सुश्री स्मिता दांडे जी ने दिया तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं पुनरावलोकन पर प्रेजेंटेशन विकासखण्ड समन्वयक करेली श्रीमती माधवी पाठक जी द्वारा दिया गया।,नवांकुर वार्षिक कार्ययोजना,व्यक्तित्व विकास,अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के विषयों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। विनोद नेमा जी ने कार्य क्षेत्र मैं आने वाली कठिनाइयों तथा उनका साधन कैसे किया जाए विषय पर सभी के साथ चर्चा की।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं स्रोत व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।प्रशिक्षण का समापन वन्देमातरम के साथ किया गया।सम्पूर्ण सत्रों का संचालन प्रतीक दुबे विकासखण्ड समन्वयक गोटेगांव द्वारा किया गया। आभार विकासखण्ड समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान , राममोहन रघुवंशी ,श्रीमती माधवी पाठक ,सुश्री स्मिता दांडे ने किया जिले की समस्त नवांकुर योजना चयनित संस्थाएं उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें