Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर, नगर कलार महिला मन्डल ने मनाया दीपोत्सव 

Aditi News Team

Wed, Oct 19, 2022
नगर कलार महिला मन्डल ने मनाया दीपोत्सव नरसिंहपुर ।प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर नगर कलार महिला मन्डल ने दीपोत्सव पर्व मनाया।प्रेरणा रेस्टोरेंट मे उपस्थित होकर सभी सदस्यो ने एक साथ मिलकर दीप जलाए और ज्योत से ज्योत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो गीत गाते हुए रोशनी लड,चकरी और फुलझडी जलाई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाए दी।लता राय की तरफ से सभी को स्वल्पाहार कराया गया।अध्यक्ष अर्चना राय ने 31अक्टूबर को मनाई जाने वाली सहस्त्रबाहु जयन्ती की रूपरेखा सभी सदस्यो से विचार विमर्श कर तैयार की।इस अवसर पर सरोज राय, भागवती राय, स्वाति जायसवाल, जयश्री राय, सरिता राय, प्रतिभा राय, रेणु जायसवाल, दुर्गा राय, रत्ना राय, ज्योत्स्ना राय, नेहा राय, सोनाली राय एवं अन्य महिलाओ की उपस्थिति रही।सचिव रत्ना राय द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें