Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना गाडरवारा अंतर्गत, ग्रामों में जन-चौपाल लगाकर क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा

Aditi News Team

Mon, Sep 4, 2023
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना गाडरवारा अंतर्गत, ग्रामों में जन-चौपाल लगाकर क्षेत्रीयजनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर की गयी चर्चा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया मतदान केन्द्रों का भ्रमण। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों एवं मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जा रहा है इसी क्रम में विगत दिवस थाना गाडरवारा अंतर्गत पटेल वार्ड, गाडरवारा, ग्राम कौडिया, आमगांव छोटा एवं सालीचौका भ्रमण कर किया गया है। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं :- पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा भ्रमण के दौरान पटेल वार्ड, गाडरवारा, ग्राम कौडिया, आमगांव छोटा एवं सालीचौका में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जन चौपाल लगाकर स्थानीय गणमान्य नागरिकों से रूबरू होकर चर्चा की। जन चौपाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी एवं सूचनाओं का आदान प्रदान कर स्थानीय लोगों से पुलिस की कार्यशैली के संबंध में जानकारी की गयी साथ ही शिकायतें भी सुनी एवं थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी रहे मैजूद :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा थाना गाडरवारा अंतर्गत भ्रमण एवं जनचौपाल के दौरान एसडीओपी, गाडरवारा रत्नेश मिश्रा, थाना गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-याथ बडी संख्या में गाणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित की जा रही जन-चौपाल :-* जिले के एसडीओपी,गाडरवारा, रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी नरसिंहपुर, मोनिका तिवारी, एसडीओपी, तेन्दूखेडा, सचि पाठक एवं एसडीओपी गोटेगांव भावना मरावी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार जन-चौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों से चर्चा की जा रही है एवं मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया ता रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें