Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर पुलिस अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध सक्रीय

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध सक्रीय नरसिंहपुर पुलिस *वर्ष 2021-22 में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त 93 प्रकरणों में आरोपियों को माननीय न्यायालय से दण्डित कराने में अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस को सफलता। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध शराब/मादक पदार्थ के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु वर्ष 2021-2022 में लगातार विशेष अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के तहत समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से शराब का व्यापार में लिप्त एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर धरपकड की जावे। *जिले में अवैध शराब/ अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु असमाजिक तत्वों की लगातार धरपकड:-* अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब/मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त आसमाजिक तत्वों की सूचनाएं प्राप्त करने हेतु मुखबिरों को सक्रीय किया गया है एवं कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया जाकर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त असमाजिक तत्वों के सबंध में मुखबिरो के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जाकर दबिश दी जा रही है। *अभियान के तहत वर्ष 2021-2022 में अवैध मादक पदार्थ के 132 प्रकरणों को माननीय न्यायालय से निराकृत कराते हुए 93 प्रकरणों में आरोपियों को दंडित कराने में सफलता:-* जिले में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 जनवरी 2021 से 30 सितम्बर 2022 तक अवैध मादक पदार्थ के व्यापार/कारोबार में लिप्त असमाजिक तत्वों की धरपकड की जाकर न्यायालय से 132 प्रकरणों का निराकरण कराते हुए कुल 93 प्रकरणों में आरोपियों को माननीय न्यायालय से दंडित कराने में सफलता प्राप्त हुयी है। *अवैध नशे की रोकथाम एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से जागरूकता हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान:-* पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध नशे की रोकथाम एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 233 नुक्कड सभा/जागरूकता रैली आयोजित किए जाकर नशे की रोकथाम में शासन प्रशासन का सहयोग करने हेतु जागरूक किया जाकर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में आमजनों को समझाईस दी जा रही है। अभियाल के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सिगरेट, बीडी, तम्बाखू, गुटखा आदि नशीले पदार्थो के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी जाकर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें