Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: नरसिंहपुर, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी दांडिक व अनुशासनात्मक कार्रवाई

Aditi News Team

Sat, Jun 18, 2022
मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 20 व 21 जून को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी दांडिक व अनुशासनात्मक कार्रवाई नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मतदान दलों (पीओ एवं पी- 1) का प्रथम प्रशिक्षण 20 व 21 जून को निकायवार निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर आयोजित किया जायेगा। इस सिलसिले में सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतदान दल डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि प्रशिक्षण के सत्रों में उपस्थिति लेने की आवश्यक व्यवस्था की जाये। उपस्थिति पत्रक को जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी पर नियमानुसार दांडिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। प्रशिक्षण के लिए सभी कक्षों में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन पर विषयवस्तु शेयर की जायेगी। प्रशिक्षण में आवश्यक संख्या में ईवीएम मशीनें उपलब्ध कराई जायेंगी, जिससे मशीन के परिचालन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके। जारी निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थायें कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें