Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: नरसिंहपुर, बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

Aditi News Team

Tue, Jun 27, 2023
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना नरसिंहपुर। तहसील कार्यालय नरसिंहपुर में 27 जून से 15 अक्टूबर 2023 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07792- 299167 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी नायब तहसीलदार श्रीमती नीलम श्रीवास होंगी, जिनका मोबाइल नम्बर 7354459076 है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने बाढ़ कक्ष में तत्काल प्रभाव से दलवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वे प्रभारी अधिकारी के नियंत्रण में कार्य सम्पादित करेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रात: 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के सहायक ग्रेड 3 श्री अक्षय महोबे व कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय के हेल्पर श्री रतन कहार, अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तहसील कार्यालय नरसिंहपुर के सहायक ग्रेड 3 श्री मोहन डेहरिया व श्री शुभम महोबिया और रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तहसील कार्यालय नरसिंहपुर के श्री पंकज लोधी व भृत्य श्री सुरेन्द्र कौरव की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी बाढ़ नियंत्रण पंजी संधारित कर प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर प्रभारी अधिकारी को अवगत करायेंगे। इस संबंध में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने डिस्ट्रिक कमांडेड होमगार्ड और सीएमओ नरसिंहपुर को सूचित किया है ‍कि वे बाढ़ के समय दल तैयार रखें। उन्होंने समस्त नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षकों को सूचित किया है कि अतिवृष्टि के समय सतत निगरानी रखे जाने के लिए अपने अधीनस्थ हल्का पटवारियों को आदेश करें और स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करें।

Tags :

जरूरी खबरें