Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

: नरसिंहपुर, 3 जून को जिला पंचायत सदस्य के लिए 7 व जनपद पंचायत सदस्य के लिए 47 नामांकन दाखिल जिले में सरपंच के लिए 201 व पंच के लिए 206 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Aditi News Team

Fri, Jun 3, 2022
3 जून को जिला पंचायत सदस्य के लिए 7 व जनपद पंचायत सदस्य के लिए 47 नामांकन दाखिल,जिले में सरपंच के लिए 201 व पंच के लिए 206 नाम निर्देशन पत्र दाखिल नरसिंहपुर। त्रि- स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के पांचवें दिन 3 जून को जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये। जिले की सभी जनपद पंचायतों में जनपद सदस्य के लिए 47, सरपंच के लिए 201 एवं पंच पद के लिए 206 नाम निर्देशन पत्र सहित कुल 461 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले में जिला पंचायत के 15 निर्वाचन क्षेत्र और जिले के 6 विकासखंडों में 131 जनपद निर्वाचन क्षेत्र हैं। विकासखंड नरसिंहपुर में 24, गोटेगांव में 25, करेली में 20, सांईखेड़ा में 18, चांवरपाठा में 24 व चीचली में 20 जनपद निर्वाचन क्षेत्र हैं। 3 जून को जिले में जनपद सदस्य के लिए विकासखंड नरसिंहपुर में 9, गोटेगांव में 11, करेली में 5, चांवरपाठा में 4, सांईखेड़ा 6 व बाबई चीचली में 12 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। सरपंच पद के लिए विकासखंड नरसिंहपुर में 36, गोटेगांव में 34, करेली में 21, चांवरपाठा में 36, सांईखेड़ा में 37 व बाबई चीचली में 37 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इसी तरह पंच पद के लिए विकासखंड नरसिंहपुर में 35, गोटेगांव में 42, करेली में 18, चांवरपाठा में 51, सांईखेड़ा में 26 व बाबई चीचली में 34 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। 3 जून 2022 को प्राप्त नाम निर्देशन पत्र का विवरण जिले में 3 जून तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 9, जनपद सदस्य के लिए 87, सरपंच के लिए 438, पंच के लिए 332 समेत कुल 866 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 15, जनपद सदस्य के 131, सरपंच के 450 एवं पंच के 4181 पदों के लिए निर्वाचन होना है।

Tags :

जरूरी खबरें