Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Dec 31, 2022
नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित गाडरवारा। क्षेत्र के जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा में विगत दिवस नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रखा गया जिसमे जन शिक्षा केंद्र प्रभारियों सहित जनशिक्षकों को साक्षारता अभियान के तहत आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण में अभियान अंतर्गत 10 जनवरी तक असाक्षर पंजीयन शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने के लक्ष्य पर प्राथमिकता से विमर्श किया गया । संपूर्ण प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रभावी तरीके से दिया गया एवम साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर आगामी 03 जनवरी को जनशिक्षा केंद्र स्तर पर प्रशिक्षण आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई जिसमे जनशिक्षकों के माध्यम से नोडल अधिकारियों एवम अक्षर साथियों को प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित है। प्रशिक्षण में बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया , साक्षरता समन्वयक मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया द्वारा साक्षरता संबधी समस्त जानकारियां प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई । प्रशिक्षण मे एमआरसी वेदप्रकाश राजपूत,सुरेन्द्र पटैल सहित सभी जन शिक्षक ,संकुल समन्वयक ,जनशिक्षा केंद्र प्रभारी मोजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें