Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई 

Aditi News Team

Tue, Jan 24, 2023
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में नेताजी सुभाषचन्द बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाषचन्द बोस की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर किया गया तदोपरांत छात्र चेतराम केवट एवं आंशि केवट ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम में ऑडियो सिस्टम पर छात्र छात्राओं को सुभाषचंद्र बोस की जीवनी सुनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवभारत साक्षरता अभियान के अक्षर साथी संतोष कहार ने अपने उदबोधन में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जीवनी से जुड़ी जानकारी देते हुए उनसे महापुरुषों की जीवनी पढ़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को बताया की नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी एवं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा का नारा देकर लोगो को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा था। कार्यक्रम में ज्योति धानक ने भी अपने विचार रखते हुए छात्र छात्राओं से बेहतर पढ़ाई करने की अपील की। कार्यक्रम में शाला के अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें