Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: पापरा के प्राथमिक शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत के आधार पर हुई कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, Jul 9, 2022
पापरा के प्राथमिक शिक्षक को डीईओ ने किया निलंबित सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत के आधार पर हुई कार्यवाही। गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत के आधार पर क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल चीचली संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पीपरा के प्राथमिक शिक्षक राजेश शर्मा को निलंबित कर उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय चीचली नियत किया है। डीईओ कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि सोशल मीडिया पर शिकायत प्राप्त हुई है कि पापरा की शासकीय प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक राजेश शर्मा नियमित स्कूल नही आते जिसके चलते विद्यालय नही खुलता। प्राप्त शिकायत के संबंध में चीचली बीईओ द्वारा पंचनामा तैयार किया गया जिसमें प्राथमिक शिक्षक राजेश शर्मा प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए । श्री शर्मा को मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें