Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गाडरवारा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया पैदल भ्रमण

Aditi News Team

Tue, Aug 29, 2023
नरसिंहपुर-रक्षाबंधन पर्व के दौरान आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र के व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने हेतु किया गया पैदल भ्रमण। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गाडरवारा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया पैदल भ्रमण। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी गाडरवारा, रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा विक्रम रजक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा रक्षाबंधन त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया साथ ही रक्षाबंधन पर्व के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनाये रखने तथा पुलिस की सड़कों पर विजिबिलिटी बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया था। पैदल भ्रमण की महत्ता को बनाए रखने तथा सभी स्तर के पुलिसकर्मियों में पैदल भ्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को जिला अंतर्गत सम्पूर्ण थाना क्षेत्रों में सभी मैदानी अधिकारियो द्वारा अपने क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण की गई।

Tags :

जरूरी खबरें