Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदशन में सिहोरा संभाग के ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Dec 22, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदशन में सिहोरा संभाग के ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आज दिनांॅक 21-12-22 को सिहोरा रुकमणी पैलेस में सिहोरा संभाग के ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिहोरा संभाग के थाना सिहोरा, गोसलपुर मझौली, मझगवा, खितौला के ग्राम रक्षा समिति के कुल 150 सदस्यों ने भाग लिया।   प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, एसडीएम सिहोरा श्री आशीष पांडे, रिटायर्ड डीएसपी श्री अशोक तिवारी एवं श्री अखिल वर्मा, एसडीओपी सिहोरा श्रीमती भावना मरावी , उप जेल सिहोरा के जेलर श्री विनीत नाईक तथा सिहोरा संभाग के थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे, थाना प्रभारी गोसलपुर श्री अनिल मिश्रा, थाना प्रभारी मझौली श्री अभिलाष मिश्रा, थाना प्रभारी मझगवा श्री लोकमन अहिरवार, थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जे. मसराम के द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यो को उनके कर्तव्य अधिकार एवं दायित्व के सम्बंध मे विस्तार से बताया गया, एवं प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें