Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: पुलिस स्मृति दिवस पर कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एवं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सलामी दी

Aditi News Team

Fri, Oct 21, 2022
कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस पर कलेक्टर श्री रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गई। साथ ही शहीद हुये पुलिस कर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नरसिंहपुर । कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में आयोजित ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ के अवसर पर पुलिस लाईन, नरसिंहपुर में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद हुये पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को सलामी दी गयी। सलामी के उपरान्त विगत एक वर्ष में कर्तव्य के दौरान शहीद हुये 264 पुलिस कर्मियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीएम नरसिंहपुर, श्री राजेश शाह, अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्रीमति राजेश्वरी कौरव, अनु. अधिकारी पुलिस, तेन्दूखेडा श्रीमति सचि पाठक, अनु. अधिकारी पुलिस, गोटेगांव श्री पुरूषोत्तम मरावी, अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा श्री अजीत पटैल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) हिमांशु कार्तिकेय, तहसीलदार नरसिंहपुर श्री महेन्द्र पटैल, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बेन, पीआरओ राहुल वासनिक एवं अन्य अधिकारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें