Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: पूर्व विधायक सुरेश राय के जन्मदिन पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपणः सिविल अस्पताल में औषधि सेवा कार्यक्रम के लिए सेफिट्रयाजोन भैंट किये

Aditi News Team

Sun, Jul 9, 2023
पूर्व विधायक सुरेश राय के जन्मदिन पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपणः सिविल अस्पताल में औषधि सेवा कार्यक्रम के लिए सेफिट्रयाजोन भैंट किये। सालीचौका नरसिंहपुर जन जन के हितैषी कलचुरी समाज के गौरव कांग्रेस पार्टी के कदावर नेता सुरेश भैया राय पिपरिया वि. स.क्षेत्र के पूर्व विधायक ने अपने 79 वे जन्मदिवस पर नगर के हदय स्थल श्रीदेव राधाकृष्ण मंदिर, श्रीसांई मंदिर,सीताराम हनुमान मंदिर रेलवे कालोनी आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। किया अपने बजन बराबर अन्नदान तदुपरांत अपने निवास पर स्वयं के बजन बराबर तुलादान कर गरीब, कन्याओं को अनाज वितरण किया। नगर परिषद के वार्ड नं छै में नवीन पार्क में रुद्राक्ष के पौधो का रोपण किया,साथ ही इसी वार्ड में सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। ।इस मौके पर पं.श्री खैमचंद शास्त्री जी , पं. जितेन्द्र दुबे ने पूजन अर्चन कराई।वहीं सिविल अस्पताल गाडरवारा में उनके पुत्र मनीष राय (छोटूभैया) द्वारा औषधि सेवा कार्यक्रम हेतु 120 सेफिट्रयाजोन 1 ग्राम इंजेक्शन,16 नग वेपोरीजर दान स्वरूप भेंट किये इस दान के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया, वहीं खिचड़ी वितरित की गई। जन्मदिन के इस अवसर पर शुभचिंतको ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दिये जाने का सिलसिला दिन भर जारी रहा।।

Tags :

जरूरी खबरें