Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: बनांचल ग्रामो में मनाया विश्व आदिवासी दिवस शिक्षा ही आदिवासियों के विकास का मूल - मुकेश बसेड़िया

Aditi News Team

Thu, Aug 10, 2023
बनांचल ग्रामो में मनाया विश्व आदिवासी दिवस शिक्षा ही आदिवासियों के विकास का मूल - मुकेश बसेड़िया आज विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने दूरस्थ दुर्गम बनांचल ग्रामो बेरबन,पीपला, टोला में आदिवासी भाइयो के बीच जाकर आदिवासी दिवस मनाया सर्वप्रथम बेटियों के पद पखारकर कर उन्हें वस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद लिया ।तदोपरांत बच्चों को वस्त्र,पठन ,लेखन सामग्री, काफी, पेन ,पेंसिल, पानी की बॉटल, स्लेट, कलम,कम्पास ,टॉफी आदि प्रदान कर शिक्षा को प्रोत्साहित किया । वृद्ध जनो को मच्छरदानी ,कपड़े ,महिलाओं को साड़ियां व पुरुषो को वस्त्र प्रदान किये एक आदिवासी भाई के मकान का छप्पर गिर गया था उसे तत्कालिक व्यवस्था के रूप में बड़ी पनी अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की । श्री बसेड़िया ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर बनांचलवासियों को नशा मुक्ति के साथ साथ अपने बच्चो को शिक्षित करने की अपील की तथा मलेरिया, डेंगू , आदि वुखार के दुष्प्रभावों को समझाकर मच्छरों से बचने की सलाह दी और उन्हें मच्छर नष्ट करने के तरीके व बचाव बताए । उपरोक्त सेवा कार्य मे गौ सेवक ओमप्रकाश कीर व माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत अनेक वर्षों से स्वयं के खर्चे पर दूरस्थ पहाड़ी बनांचल ग्रामो में बरसात के समय मच्छरदानी व सर्दियों में कंबल वितरण के साथ सतत बच्चों की शिक्षा के लिए सेवारत रहते है । बसेड़िया ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस मनाना जब सार्थक होगा जब इनको समाज की मुख्य धारा से जोडकर इनका समुचित व सर्वागीण विकास हो।

Tags :

जरूरी खबरें