Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा, बारहा जमाड़ा रोड निर्माण को लेकर बेहर मंदिर पर बैठक का किया गया आयोजन

Aditi News Team

Wed, Aug 31, 2022
गाडरवारा।बुधवार को जमाड़ा बारहा रोड निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों ने उकासघाट घाट बेहर मंदिर पर बैठक का आयोजन किया क्षेत्रवासी इस रोड को लेकर काफी परेशान हैं कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक इसका जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है इस रोड से करीबन 20-25 गांव का संपर्क गाडरवारा से जुड़ा हुआ है 18 किलोमीटर का यह रोड काफी जर्जर हो चला है जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं कई बार दुर्घटना होने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है किसानों के गन्ना आदि फसलों को ले जाने में काफी समस्या होती है इन्हीं समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया की प्रत्येक गांव में संपर्क कर 6 तारीख पलोटन गंज गाडरवारा में एकत्रित होकर एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा !

Tags :

जरूरी खबरें